☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पश्चिमी सिंहभूम की जिला परिषद अध्यक्ष बनीं लक्ष्मी सुरेन, लॉटरी से मिली जीत

पश्चिमी सिंहभूम की जिला परिषद अध्यक्ष बनीं लक्ष्मी सुरेन,  लॉटरी से मिली जीत

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जिला अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ. इसमें वोट टाई होने के बाद लॉटरी से जीत हार का फैसला हुआ. जिसमें नोवामुंडी भाग-2 की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सुरेन विजयी रहीं. चुनाव में पश्चिमी सिंहभूम के नवनिर्वाचित 28 जिला परिषद सदस्यों ने हिस्सा लिया. जिसमें दो प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया. चाईबासा भाग-1 की जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ति और नोवामुंडी भाग-2 की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सुरेन ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पर्चा भरा. जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई.

दोनों उम्‍मीदवारों को मिले 14-14 वोट

सभी जिला परिषद सदस्य चुनाव में शामिल हुए. शत प्रतिशत मतदान हुआ।चुनाव प्रक्रिया के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतगणना हुई. मतगणना के दौरान कुल 28 वोट में दोनों उम्मीदवारों को 14–14 वोट ही हासिल हुआ. टाई के पश्चात जिला निर्वाचन जिलाधिकारी की ओर से निर्णय लिया गया कि लॉटरी की प्रक्रिया से निर्णय होगा. चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई. जिसमें लक्ष्मी सुरेन की जीत हो गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

Published at:14 Jun 2022 04:34 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.