✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नाटक, कविता और पेंटिग्स के मार्फत किया जाएगा जागरूक, वाहन को मिली हरी झंडी

BY -
Sushma Kumari
Sushma Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:03:11 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): लगातार बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान को भी शामिल किया गया है. मंगलवार के दिन 4 दिवसीय साइबर सेफ्टी और राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता शिविर की शुरुआत हुई. सिटी एसपी के विजय शंकर और ग्रामीण एसपी मुखेश लुणायत ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया है. वाहन के मार्फत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जाएगा. लेकिन अभियान में नुक्कड़ नाटक,  क्विज प्रतियोगिता,  जागरूकता वाहन,  कविता लेखन पेंटिंग प्रतियोगिता आदि के जरिए लोगों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी जाएगी.

 

साइबर क्राइम से बचें कैसे

साइबर क्रिमनल से बचने के लिए सभी लोगों को भी संभलकर रहने की जरूरत है, साइबर क्रिमिनल लोगों को झांसे में लेकर कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं. और आजकल लोगों को फोन कर अपने विश्वास में लेकर साइबर क्राइम को अंजाम दिया जाता है. इसके बचाव में आप- इंटरनेट पर निजी जानकारी साझा न करे, स्पैम या अनचाहे मेल को तुरंत डिलीट करे, अज्ञात ई मेल से मिले किसी भी लिंक पर क्लिक ना करे, सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करे, खाते से जुड़ी जानकारी किसी से भी साझा न करें, बैंक इनकी जानकारी नहीं मांगता है, सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करे, इंस्टेंट लोन ऐप का सावधानी से प्रयोग करे आदि से बचे. फिलहाल सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया हैं, कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना है. बता दें कि सिटी और ग्रामीण एसपी के अलावा डीएसपी साइबर जयश्री कुजूर, डीएसपी मुख्यालय 2 कमल किशोर, साइबर थाना प्रभारी उपेंद्र मंडल के अलावा तमाम पुलिस पदाधिकारी सभी उपस्थित रहे.

रिपोर्ट- रंजीत ओझा , जमशेदपुर

 

 

 

 

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.