रांची(RANCHI)- 10 जून को रांची के मेन रोड में हुए उपद्रव से बड़ी मात्रा में सरकारी और निजी संपत्तियों का नुक़सान हुआ है. वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. करोड़ों के नुकसान की आशंका है.
चार पदाधिकारियों को आंकलन का मिला जिम्मा
रांची जिला प्रशासन ने चार पदाधिकारियों को नुकसान के आंकलन का जिम्मा दिया है. रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, मोटरयान निरीक्षक और अंचलाधिकारी शहर को आंकलन का जिम्मा दिया है.
उपद्रवियों से की जा सकती है वसूली
जिला उपायुक्त छवि रंजन ने आदेश जारी कर कहा है कि उपद्रव के दौरान उपद्रवियों ने वाहन, मकान या अन्य सार्वजनिक संपत्ति का नुक़सान हुआ है. इसका आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करें. ऐसा समझा जा रहा है कि संपत्ति नुकसान का मूल्य तय किया जाएगा और उसके बाद उपद्रवियों से वसूली की जा सकती है. जिनकी भी निजी संपत्ति का नुक़सान हुआ है उन्हें डेली मार्केट थाना में शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है.
