✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ED मामले में धनबाद के कांग्रेसी बोले – न डरेंगे और ना ही झुकेंगे

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:57:04 PM

धनबाद(DHANBAD): सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने समन जारी किया था. इसके बाद आज राहुल गांधी ईडी के सामने पेश हुए. इससे कांग्रेसी गुस्से में हैं. सोमवार को धनबाद के कांग्रेसियों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौपा. पहले यह कार्यक्रम राजधानी के ईडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन के रूप में किया जाना था, लेकिन रांची के हालात को देखते हुए निर्णय हुआ कि झारखंड के सभी जिलों के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाये और इसी निमित आज कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौपा. ज्ञापन देने के बाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नेताओं को परेशान करने की मंशा से ही समन किया गया है. नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट ने कोई गड़बड़ी नहीं पाई है, बावजूद ईडी का भय दिखाकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:

धनबाद चैंबर के बैनर तले पुराना बाजार से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ जागरूकता अभियान

“भाजपा की सुनियोजित साजिश का हिस्सा”

उन्होंने कहा कि भाजपा यह जान चुकी है कि 2024 में वह वापसी नहीं करेगी इसलिए तरह-तरह के हथकंडे को अपनाकर कांग्रेस को डराने-धमकाने और परेशान करने का काम कर रही है. वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि यह सब भाजपा की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है. भाजपा कांग्रेस नेताओं को डराना-धमकाना छह रही है. लेकिन, हम ना डरने वाले हैं और ना ही झुकने वाले हैं. उन्होंने कहा कि जिस मामले में समन किया गया है, उस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पहले ही क्लीन चीट मिल चुकी है.

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश महतो

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.