धनबाद(DHANBAD) | पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले आज अतिक्रमण हटाओ जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें चैंबर के पदाधिकारियों के साथ- साथ दर्जनों दुकानदार भी शामिल थे. अभियान के तहत पुराना बाजार, पानी टंकी से रेलवे फाटक तक 5 जगहों पर नुक्कड़ सभा की गई. दुकानदारों को स्वतः रोड से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया.
दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले चरण में पुराना बाजार पानी टंकी से रेलवे फाटक तक जागरूकता अभियान चलाया गया. कल फिर सुबह 11:30 बजे से इस कार्यक्रम का दूसरा चरण रेलवे सिनेमा रोड, रतन जी रोड एवं दरी मोहल्ला में किया जाएगा. आज के इस जागरूकता अभियान में पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय नारायण लाल, सचिव श्रीकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नौशाद आलम ,खुर्शीद जमाल, ज्ञानदेव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विशाल भाटिया ,शाहिद आलम, अशोक सराफ ,अभिजीत सरकार, विकास रिटोलिया ,रोहित खड़किया भीखू राम अग्रवाल, आयुष अग्रवाल आदि मौजूद थे.
