☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सामाजिक काम के लिए धनबाद में बनी सिख कंबाइंड पीस कमेटी

सामाजिक काम के लिए धनबाद में बनी सिख कंबाइंड पीस कमेटी

धनबाद(DHANBAD)|  सरदार हरभजन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जोड़ाफाटक गुरुद्वारा  में सिख समाज के वरिष्ठ एवं युवाओं की बैठक  हुई. जिसका का मुख्य उद्देश्य सिख युवाओं और वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर एक ऐसी कमेटी का गठन करना था ,जो सामाजिक कार्यों में सिख समाज के नाम को और आगे बढ़ा सके. इस कमेटी का नाम "सिख कंबाइंड पीस कमेटी" रखा गया है. कमेटी के अध्यक्ष प्रीतपाल  सिंह अजमानी, उपाध्यक्ष हरपाल सिंह (पाथरडीह), सचिव मनिंदर सिंह सोनी, सह सचिव मंजीत सिंह बंटू एवं कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह बाबू चुने गये.  जबकि चरणजीत सिंह, वरयाम सिंह, हरबंस सिंह, सतपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, हरभजन सिंह, जगजीत सिंह एवं हरभजन सिंह छोटे संरक्षक होंगे .

अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह अजमनी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना हो या कोई प्राकृतिक आपदा, सिख कौम किसी भी परिस्थिति को हँस कर स्वीकार करने वाली कौम है. मानवता ही सिख समाज का पहला कर्तव्य है.  समाज में सिख कौम के योगदान को बढ़ावा देना और सिख समाज के मान को ऊंचा करना ही सिख कंबाइंड पीस कमिटी का उद्देश्य रहेगा.  यह कमिटी अन्य सिख सामाजिक संस्थाओं एवं गुरुद्वारा कमेटी के साथ मिलकर काम करेगी. 

 

Published at:13 Jun 2022 05:26 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.