✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चोरी की बाइक लिए सड़कों पर धुआं उड़ाता रहा चोर, मालिक ने पकड़ा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:57:00 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के बिष्टुपुर से बाइक चोरी कर चोर उसे लेकर सड़कों पर घूम रहा था. तभी बाइक मालिक ने बाइक समेत चोर को कदमा में पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़कर पेड़ से बांध दिया. इसके बाद जमकर उसकी पिटाई कि गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को स्थानीय लोगों के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ थाना ले गई.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार कदमा निवासी रोहित ने अपनी बाइक बिष्टुपुर पार्किंग में खड़ी की थी. जब वह वापस अपने बाइक के पास पहुंचा तो पता चला की बाइक चोरी हो चुकी थी. इसके बाद वह थाना पहुंचा जहां थाने में उसे बाइक के कागजात के साथ बुलाया गया था. सोमवार सुबह वह अपने घर से बिष्टुपुर थाना मामले की शिकायत करने जा रहा था तभी रास्ते में कदमा रिलायंस फ्रेश के पास उसे अपनी बाइक नजर आई. उसने तत्काल बाइक को रुकवाया. इसी बीच स्थानीय लोगों की भिड़ जमा हो गई. बाइक चोरी की जानकारी मिलने पर लोगों ने चोर को पकड़ा और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी.

कानून की उड़ी धज्जियां

बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि चोरी करना बुरी बात होती है. लेकिन फिर भी अगर कोई चोरी की घटना को अंजाम दें तो उसे सजा देना कानून का काम होता है. आम लोगों को कोई तक नहीं बनता कि चोर के साथ जनवार से भी बत्तर व्यवहार करें या फिर उसकी पिटाई करें. समाज के पढ़े लिखे लोगों को ये बात पता होनी चाहे कि अपराधी के साथ गलत व्यवहार करना या उसके साथ मारपीट करना कानूनी जुर्म है. लेकिन इस घटना में बाइक मालिक से ज्यादा तो अन्य लोग चोर पर अपनी भड़ास निकाते हुए नज़र आए.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.