धनबाद(DHANBAD) | कोयलांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मो. मुख्तार अहमद को डिगवाडीह मस्जिद कमेटी का सदर बनाये जाने पर रविवार को संघ के केन्द्रीय कार्यालय शालीमार में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सम्मानित किया. नेतृत्व संघ के संरक्षक रामनारायण राय और संचालन कमलेश सिंह ने किया. मौके पर मुख्तार अहमद ने कहा कि संघ के सदस्यों के प्रति आभार जताया.
रामनारायण राय ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि कोयलांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुख्तार अहमद को डिगवाडीह के मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद कमेटी का अध्यक्ष चुना है. हम सभी पत्रकार उनके इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते है. मौके पर प्रवक्ता कमलेश सिंह, सलाहकार अंजन सिन्हा, अरुण कुमार, कार्यालय प्रभारी समीम हुसैन, सुनील सिंह, रामप्रवेश सिंह ,सन्नी शर्मा, बापी दा, कार्तिक वर्मा, जेके सिंह, विनय सिंह, रामप्रवेश सिंह,, शमशाद हुसैन, सद्दाम हुसैन, मो रिजवान, अजित सिंह, अरमान, गुलज़ार आलम, सतीश सिंह, अरविंद सिंह, पवन गुप्ता, सोनू अंसारी, मनोज साव, रविन्द्र प्रसाद के अलावा प्रेस क्लब धनबाद के दिलशाद खान आदि मौजूद थे.
