☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

GIRIDIH: नो एंट्री में घुसी बस ने मारी बिजली के पोल में टक्कर, उसके बाद क्या हुआ- पढ़िये

GIRIDIH:  नो एंट्री में घुसी बस ने मारी बिजली के पोल में टक्कर, उसके बाद क्या हुआ- पढ़िये

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के मकतपुर रोड में एक साथ कई लोगो की जान एक हादसे में बाल-बाल बच गई, जब एक यात्री बस ने पहले दो बिजली के पोल में टक्कर मार दी. इसके बाद दोनो पोल के कई हाईटेंशन बिजली के तार टूट कर गिरने लगे और पूरे मकतपुर में भगदड़ मच गई. इसी टूटे हुए हाईटेंशन का एक तार यात्री बस से सट गया. इसके बाद पूरे बस में करंट दौड़ पड़ी, तो बस में सवार महिलाओं से लेकर पुरुषों तक में चीख पुकार मच गई. किसी तरह सभी बस से बाहर निकले. ड्राइवर ने भी कूद कर जान बचाई. वहीं दो पोल के टूटने के दौरान कई टोटो उधर से सवारियों के साथ गुजर रहे थे. इस दौरान हाईटेंशन बिजली के तारों के चपेट में आने से कई राहगीरों की भी जान बची.

ये भी पढ़ें: 

भारत का अगला राष्ट्रपति झारखंड या बिहार से होना चाहिए : के एन त्रिपाठी

आवेदन पर भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई  

इस घटना के दौरान बिजली और ट्रैफिक पुलिस दोनों की लापरवाही भी सामने नजर आई है. क्योंकि मकापुर चौक में जिस स्थान ये घटना हुई, वहां एक बिजली पोल पहले से ही जर्जर हालत में था. कई बार स्थानीय लोगों ने आवेदन दिए. इसके बाद भी पोल को हटाया नहीं गया. इधर, ट्रैफिक पुलिस का एक भी जवान बरगंडा चौक पर तैनात नहीं था, जिससे बिहार से आ रही इस यात्री बस के चालक को जानकारी नहीं मिल सकी और बस नो एंट्री में घुस गई. जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त भी एएसपी हरीश बिन जमा के निर्देश पर पहले से ट्रैफिक थाना के सारे जवान शहर के अंबेडकर चौक पर बाइक सवार से जुर्माना वसूली में लगे थे,   

मधुबनी से गिरीडीह आई थी बस

इधर, घटना के दौरान मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को भी दी गई, तो नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, और बिजली के तारों को बस से हटाकर जब्त कर थाना ले गई. जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा बस बिहार के मधुबनी से गिरिडीह आया हुआ था, और गिरिडीह के भोरंडिहा के उत्सव उपवन होटल में जाना था. जानकारी के अनुसार लड़की की शादी को लेकर बस मधुबनी से गिरिडीह आई थी.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह  

Published at:12 Jun 2022 05:20 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.