✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घर-घर जदयू को पहुंचाने के उद्देश्य से धनबाद पहुंचे खीरू महतो, कहा- झारखंड में भी हो जातीय जनगणना

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:52:20 PM

धनबाद(DHANBAD): जदयू कोटे से राज्यसभा सांसद बने खीरू महतो बोकारो होते हुए आज धनबाद पहुंचे. हालांकि अभी उनका शपथ ग्रहण नहीं हुआ है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में निराली सरकार है, कोई काम नहीं हो रहा है. सब जगह गड़बड़ियां ही गड़बड़ियां हैं. उनका नारा होगा- जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है.

ये भी पढ़ें:

48 दिनों से धरनारत छात्रों की परेशानी जानने पहुंचे कांग्रेस नेता अशोक सिंह, निदान का दिया आश्वासन

झारखंड में हो जातीय जनगणना

उन्होंने झारखंड में भी जातीय जनगणना की मांग की और कहा कि आज भी झारखंड से अधिक आरक्षण बिहार में हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि बिहार में जो योजनाएं शुरू होती हैं, उससे प्रभावित होकर केंद्र सरकार भी उसी राह पर चलती है. महिला आरक्षण और हर घर को जल नल योजना का उदाहरण भी उन्होंने दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कहते हैं वह करते हैं, इसलिए पूरा देश उनकी बातों पर भरोसा करता है. खीरू महतो ने कहा कि झारखंड में जदयू के संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाना है और इसके लिए उन्हें निर्देश मिला है कि राज्यसभा सांसद का शपथ ग्रहण होने से पहले पूरे झारखंड का दौरा करें और संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इसका ब्लू प्रिंट तैयार करें. इसी मकसद से बोकारो होते हुए वे आज धनबाद पहुंचे हैं. यहां से वह जामताड़ा जाएंगे फिर संथाल का दौरा होगा.

रिपोर्ट: शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.