✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सोशल मीडिया पर पैनी नजर, इधर सड़कों पर भी मार्च- धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:55:48 PM

रांची(RANCHI): राजधानी में हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट है. शरारती तत्वों के अलावा सोशल मीडिया पर कड़ी नज़र रखी जा रही है. रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, फोटो वीडियो और एक धर्म का दूसरे धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर करने से बचें.

अफवाह न फैलाएं, न फैलने दें

अफवाह न फैलाएं, न फैलने दें- यह अपील रांची पुलिस ने नागरिकों से की है. आज मीडिया के माध्यम से रांची पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर नजदीकी थाना में तुरंत इसकी सूचना दें. सामाजिक सौहार्द बनाए रखें समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में रांची पुलिस का सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें. रांची के लोग अमन पसंद है.सभी लोग आपसी सद्भावना और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहना पसंद करते हैं. 

ये भी पढ़ें: किसकी लगी रांची को नज़र, कौन है हिंसा का ज़िम्मेदार

दोषियों का बख्शा नहीं जाएगा

रांची उपायुक्त छवि रंजन ने बताया कि हिंसा के बाद कई तरह के मैसेज और धर्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किये जा रहे हैं. पुलिस तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नज़र बनाए हुए है.जो लोग ऐसा पोस्ट कर रहे है. उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. शुक्रवार की घटना पर कहा कि उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है. वैसे लोगों को पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें:

रांची हिंसा मामले में प्रशासन ने कहा- हंगामे को नियंत्रित करने के लिए हर सोर्स का किया गया इस्तेमाल, फायरिंग के सवाल पर मुकर गए SSP   

गश्त करे रहे पुलिस बल

इधर,  विभिन्न मार्गों पर पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है.  हिंसा के बाद तमाम पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी रेस में हैं. रविवार सुबह से विभिन्न मार्गों पर RAF,ATS,IRB सहित जिला बल  के पदाधिकारी और जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं .रांची की स्थिति अब सामान्य है. उपायुक्त ने बताया कि समय रहते प्रशासन ने सभी चीजों को कंट्रोल में कर लिया है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.