☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धालभूमगढ़ एयर पोर्ट का निर्माण मिली हरी झंडी, डीसी ने किया निरीक्षण

धालभूमगढ़ एयर पोर्ट का निर्माण मिली हरी झंडी, डीसी ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) -  धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित एकमात्र हवाई अड्डा का निर्माण कार्य काफी दिनों से लटका है. हालांकि एयरपोर्ट कब शुरू होगा यह किसी को पता नहीं लेकिन एक बार फिर अब एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है. आपको बता दें कि जमशेदपुर  के उपायुक्त विजय जाधव जहां धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पहुंची . जहां उन्होंने  पूरे एयरपोर्ट का जायजा लिया. वही 2.83 किलोमीटर रनवे  को उन्होंने देखा आपको याद दिला दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय इस एयरपोर्ट का निर्माण हुआ था . वैसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाए जाने को लेकर झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2018 में आधारशिला रखी थी.  
 डीसी ने एयरपोर्ट से सटे देवस्थान काला पत्थर का भी निरीक्षण किया और कहा कि देवी स्थान की जानकारी मुझे नहीं थी आज मैंने देखा और एयरपोर्ट निर्माण में जो भी अड़चनें आएंगी लोगों के साथ बैठकर इसका निर्णय लिया जाएगा ना कि कोई दबाब से काम होगी सरकार की तरफ से एयरपोर्ट की हरी झंडी मिल गई है और धीरे-धीरे अब इस तरह कार्य आगे बढ़ेगी एनओसी के संबंध में उन्होंने अभी कुछ भी बताने से इनकार किया।हलाकि बहरागोड़ा जाने के क्रम में एयर पोर्ट का जायजा लिया. 

रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:11 Jun 2022 06:55 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.