✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भागा रेलवे फाटक को खुलवाने पर राजनीति जारी, अब कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:51:36 PM

 धनबाद(DHANBAD) - स्थानीय लोग ,भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भागा  के बंद रेलवे फाटक को खुलवाने का बीड़ा उठाया है. जामाडोबा बाजार से कांग्रेस के आह्वान पर आज एक पैदल मार्च निकाला गया. पैदल मार्च में शामिल लोग  हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.  रैली का नेतृत्व कांग्रेस नेता शमशेर आलम और झरिया विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह कर रहे थे.

 सूरज सिंह ने बताया कि झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने आद्रा  डीआरएम से बात की है. उन्होंने कहा है कि कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. एक  सप्ताह के भीतर गेट खोलने का काम शुरू हो जाएगा. कांग्रेस नेता शमशेर आलम ने कहा कि भाजपा सांसद और भाजपा विधायक ने पूर्व पार्षद मनोज साव  के आमरण अनशन तुड़वाने के समय कहा था कि एक  सप्ताह में गेट खुल जाएगा ,मगर काफी समय बीत चुके है. 

 रेलवे तो केंद्र सरकार के अधीन है, भाजपा सांसद चाहे तो काम बहुत जल्दी हो सकता है.  जुलूस में पूर्व पार्षद अफताब आलम ,आरिफ सिद्दीकी ,राजेश गुप्ता ,किशोर कुमार ,निसार अहमद ,इमरान अंसारी ,मुर्शीद आलम, अवधेश गिरी सहित दुकानदार और आसपास के लोग शामिल थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.