✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

13 जून को रांची ईडी कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन , धनबाद और चाईबासा के कांग्रेसी होंगे शामिल

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:25:46 AM

धनबाद / चाईबासा (DHANBAD/ CHAIBASA) -  13 जून  को रांची  स्थित ईडी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की  बैठक जिला अध्यक्ष  ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह  की अध्यक्षता में हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को हुई.   बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस  अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  को नेशनल हेराल्ड मामले में मुद्दों से भटकाने में माहिर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने  साजिश कर ईडी से समन भेजवाया है. मोदी सरकार  अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए देश को दिग्भ्रमित कर रही है.  

कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी  के विरुद्ध पक्षपातपूर्ण कार्रवाई किए जाने के खिलाफ आगामी 13 जून 2022 को रांची एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन होगा. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी कांग्रेस पार्टी के कांग्रेसजनों, पूर्व मंत्रीगण, विधायक,सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्षों,सभी प्रखंड /नगर अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष एवं तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर रांची पहुंच कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया.उन्होंने कहा कि  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार  12 जून  को जिला कांग्रेस कार्यालय में सुबह 11:00 बजे, कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय जिला स्तरीय नव संकल्प कार्यशाला का कार्यक्रम आयोजन किया गया है. 

उक्त  कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंड/नगर अध्यक्षों एवं तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर पहुंचकर उक्त  कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया गया है. बैठक में मुख्य रुप से कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा,एआइसीसी सदस्य मदन महतो,जोनल कोऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद,प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम,योगेंद्र सिंह योगी,मनोज कुमार सिंह,मनोज यादव,वीरेंद्र गुप्ता,पिंटू तुरी,संतोष राय,पप्पू कुमार तिवारी,कामता पासवान,पूर्णेन्दु सिंह,कृष्ण वर्मा,डीएन यादव,रमेश राय,जावेद रजा, प्रीतम रवानी,भास्कर झा,अशोक महतो,मुकेश सहानी,बबलू राज, महावीर महतो सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे. 

चाईबासा में सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में बैठक

  चाईबासा में  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद श्रीमती गीता कोड़ा  ने कहां कि हमारे नेता राहुल गांधी जी को केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है इसके विरोध स्वरूप 13/ 6/22 रांची ईडी कार्यालय के समक्ष पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम ईडी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेगी, साथ ही सांसद ने पूर्व में राजस्थान गिरिडीह एवं रांची में आयोजित संवाद कार्यक्रम के अनुभव को कार्यकर्ताओं से साझा किया, एवं पंचायत चुनाव मैं कांग्रेस की उपलब्धि पर हर्ष जताया  जीते हुए पंचायत प्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत किया,और कहा कि आगामी चुनाव के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, 
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने क्षेत्रीय समस्याओं एवं जनहित में यात्रियों को हो रही रेलवे संबंधित समस्या एवं एनएच सड़क निर्माण में हो रही विलंब से उत्पन्न हो रही समस्या के निदान के लिए आंदोलन का रास्ता तैयार करने की बात कहीआज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी निसार अहमद कृष्णा सोए मायाधर वेहरा, पुरंदर हेंब्रोम, जंग बहादुर, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र नाथ ओझा, विकास वर्मा, शंकर बिरुली, विश्वनाथ तामसोए , प्रदीप कुमार विश्वकर्मा , प्रदेश युवा मोर्चा नेता सौरभ अग्रवालयुवाओं मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा,  सेवादल अध्यक्ष अध्यक्ष लक्ष्मण हांसदा ,कमल लाल राम, चंद्रशेखर दास, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार  नवनिर्वाचित मुखिया सुखलाल सरदार
प्रखंड अध्यक्ष गण  दिकु सवैया, चन्द्रमोहन गौंड, ललीत दोराईबुरु, मंजीत प्रधान, विजय सामड,सनातन बिरुवा, मोहन हेम्ब्रम, बालेश्वर हेम्ब्रम, रमेश बांदा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मोहम्मद सलीम इत्यादि सैकड़ों की तादात में अन्य कांग्रेसी गण मौजूद थे.

धनबाद से प्रकाश और चाईबासा से संतोष वर्मा की रिपोर्ट 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.