खूंटी ( KHUNTI) - समाहरणालय सभागार में निर्वाची पदाधिकारी उपायुक्त शशि रंजन के उपस्थिति में आयोजित जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाची मसीह गुड़िया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दयामणि मुंडू को कड़े मुकाबले में एक मत से पराजित कर कब्जा जमाया. 10 सदस्यीय जिला परिषद में मसीह गुड़िया को पांच मत मिले जबकि दयामणि मुंडू को 4 मत प्राप्त हुए. दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर मंजू देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई.
मसीह गुड़िया बनें जिप अध्यक्ष, निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई मंजू देवी

Published at:11 Jun 2022 02:07 PM (IST)
Tags:News