धनबाद(DHANBAD) | झरिया के भागा में रेलवे फाटक के सामने ओवरब्रिज बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे अब जानलेवा हो गए है. पहले तो इसकी घेराबंदी की गई थी लेकिन वह भी अब हटा ली गई है. नतीजा है कि शुक्रवार की देर रात एक कार उसमें समा गई. कार में चार युवक सवार थे . चालक की सूझबूझ से कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई लेकिन हादसा गंभीर था. बता दें कि आद्रा डिवीजन के भागा बंद रेल फाटक को एक महीने के भीतर खोलने का आश्वासन दिया गया था, पूर्व पार्षद वहां अनशन पर थे. रेलवे के आश्वासन के बाद अनशन तुड़वाने के लिए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह और विधायक राज सिन्हा वहां पहुंचे थे. और रेलवे के आश्वासन का जिक्र करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया था कि अब समस्या का समाधान हो जाएगा. लेकिन समस्या कमने के बजाए और बढ़ गई और अब जान लेने पर आमदा है.
