धनबाद(DHANBAD) | धनबाद में आज दोपहर बाद लगा कि बारिश होगी लेकिन तेज आंधी के कारण बारिश तो नहीं हुई लेकिन नुकसान कर गई. कई वृक्ष गिर गए, धनबाद के सिटी सेंटर के पास बिजली के पोल उखड़ गए. घंटों सड़क जाम रही. यह स्थिति कमोबेश शहर के अन्य इलाकों में भी बनी है. इ धर उमस भरी गर्मी से लोग त्राहि त्राहि कर रहे है. बुधवार को भी आंधी के साथ बारिश हुई थी लेकिन गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिली. आज तो आंधी के बाद गर्मी और बढ़ गई है. इधर बिजली कटौती से जनजीवन परेशान है. आंधी के बाद कई इलाकों से बिजली गायब हो गई है, कब लौटेगी यह बताने वाला कोई नहीं है.
बता दें कि भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली बदस्तूर जारी है. शहरी क्षेत्र में हर दिन 8 से 10 घंटे बिजली काटी जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का हाल और भी बुरा है. वहां 12 से 15 घंटे तक शेडिंग की जा रही है. बिजली के लिए पूरे जिले में त्राहिमाम मचा हुआ है. आश्चर्य की बात है कि बिजली कटौती डीबीसी और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड दोनों की ओर से किया जा रहा है. अधिक लोड का हवाला देकर डीबीसी रोज 2 से 3 घंटे की बिजली कटौती कर रहा है, वही ओवरलोड के नाम पर निगम भी अलग से बिजली कटौती कर रहा है. डी वीसी और बिजली वितरण निगम के बीच जनता पीस रही है.
