✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हंगामे के बाद किया गया मेन रोड का रूट चेंज, घर से निकलने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ें

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:45:58 PM

रांची(RANCHI): भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा का एक टीवी बहस में पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला आज रांची तक आ पहुंचा. कुछ लोगों ने शहर के अमन को बिगाड़ने की कोशिश की. मामला एमजी रोड का है. तीन दर्जन के करीब युवा जुमा की नमाज के बाद आसपास की गलियों से इकरा मस्जिद के पास पहुंचे. वो जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ने लगे. उनके पास जुलूस निकालने की कोई अनुमति नहीं थी, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वो धक्के देते हुए आगे बढ़ने लगे. इसी बीच धक्का-मुक्की के बीच किसी ने पत्थर चला दिया. जिसके बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज  किया. वहीं 40 राउंड से अधिक हवाई फायरिंग की है.

 

अब क्या है माहौल

बेकाबू भीड़ ने पुलिस को भी निशाना बनाया जबकि आसपास की दुकानों और एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके जाने की सूचना है. पथराव में डेली मार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पत्रकार के भी घायल होने की खबर है.

सन्नाटे को ताेड़ रहीं बिखरी हुई चप्पलें

अब बिल्कुल सड़क पर सन्नाटा है. सड़क पर अब चारों ओर पत्थर और टूटी चपल्लें बिखरी हुई हैं. धारा 144 लागू कर दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. 

 ये भी पढ़ें:

गुमला की बेटी ने यूथ गेम में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय एथलीट में दर्ज कराया नाम , पढ़ें पूरी खबर

मार्ग को इन रास्तों पर किया गया डायवर्ट 

डोरंडा से आने वाले मार्ग को डायवर्ट कर घाघरा या हरमू कर दिया गया है. जबकि शहीद चौक से आने वाले रास्ते को भी अल्बर्ट एक्का चौक के पास से डायवर्ट कर दिया गया है. इस ओर से कर्बला चौक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है. 

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.