✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: हैदरनगर-मोहम्मदगंज रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया पिकअप वैन, सवार 10 मजदूर घायल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:41:06 PM

पलामू(PALAMU): हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर एक बड़ा हादसा हो गया है. झरी गांव के समीप पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. उसपर सवार दस मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो मजदूर धर्मेंद्र रजवार और चांद देव रजवार को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

राष्ट्रपति चुनाव का बजा बिगुल, 18 को चुनाव और 21 जुलाई को आएंगे नतीजे

सभी मजदूर गढ़वा के हैं रहनेवाले

बताया जाता है कि सभी मजदूर गढ़वा जिले से बिहार के इंद्रपुरी में काम करने जा रहे थे. बताया जाता है कि दूसरे वाहन के साइड लेने के क्रम में पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. सभी घायल गढ़वा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के निवासी हैं. घायलों में मुख्य रूप से धर्मेंद्र रजवार, चांद देव रजवार, राजमतिया देवी, रघुनाथ रजवार, उमेश रजवार, सुरेश रजवार, चांदनी कुमारी, संतन रजवार, तेतरी, शोभा कुमारी सभी जिला गढ़वा के निवासी है. उक्त सभी लोग पिकअप गाड़ी पर सवार होकर बिहार के इंद्रपुरी काम करने जा रहे थे.

रिपोर्ट: जफर हुसैन, हुसैनाबाद(पलामू)  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.