खूंटी(KHUNTI): केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मसथली उलिहातू पहुंचे. पुण्यतिथि के मौके पर डोम्बारीबुरु में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने धरती आबा के वंशजों से भी मुलाकात की. केन्द्रीय मंत्री के साथ भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और अन्य लोग भी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें:
राष्ट्रपति चुनाव का बजा बिगुल, 18 को चुनाव और 21 जुलाई को आएंगे नतीजे
9 जून 1900 को भगवान बिरसा मुंडा हुए थे शहीद
भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलीहातू गांव में हुआ था. अंग्रेजों के अत्याचार से आहत बिरसा मुंडा ने 1895 में विद्रोह कर दिया. इस विद्रोह को उलगुलान विद्रोह के नाम से जाना जाता है. भगवान बिरसा की 9 जून 1900 को संदेहास्पद मृत्यु हो जाती है. अंग्रेजों ने बताया कि उनकी मौत हैजा की वजह से हुई. तभी से हर साल उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है.
