✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इससे पहले कि कोई हादसा हो जाता, लोडेड कट्टा के साथ दो युवक को धर दबोचा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:40:26 PM

पलामू(PALAMU): किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए शहर में घूम रहे दो अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया. अपराधी लोडेड कट्टा लेकर शहर में घूम रहे थे. बता दें कि हुसैनाबाद थाना पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान रात्रि 1.30 बजे हरिहर चौक के समीप बाइक पर सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. गिरफ्तार अपराधी  अंकू सिंह के पास से लोडेड देशी कट्टा भी बरामद हुआ है. जबकि दूसरा अपराधी का नाम अंकित कुमार सिंह है. 


घटना के संबंध में एएसआई ठाकुर दास मंडी ने बताया कि बक्सी हाई स्कूल की ओर से एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक हरिहर चौक की तरफ आ रहे थे. संकीर्ण रास्ता होने के कारण बाइक को रुकवाया गया तो दोनों हड़बड़ाने लगे. तब पुलिस ने शक के आधार पर बारी-बारी से दोनों की तलाशी ली. तब बाइक के पीछे बैठे युवक की कमर से लोडेड देशी पिस्टल मिला. जब नाम पूछा गया तो आना कानी करने पर अपना नाम अंकू सिंह पिता कमलेश सिंह शुक्रबाजार हैदरनगर बताया. जबकि दूसरे युवक ने अपना नाम अंकित कुमार सिंह, पिता अरविंद सिंह ग्राम बिलासपुर, हैदरनगर बताया. बाइक का कागजात मांगने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही संतोषजनक जवाब दे सका.दोनो युवकों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया गया.

रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.