☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान: आईइडी और 421 राउंड कारतूस समेत क्या-क्या हुआ बरामद, जानिये 

नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान: आईइडी और 421 राउंड कारतूस समेत क्या-क्या हुआ बरामद, जानिये 

लोहरदगा (LOHARDAGA) - एसपी आर रामकुमार के निर्देश पर सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के चपाल, जुरनी और गुनी जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया.  इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जंगल से 279 सेमी राईफल का जिंदा कारतूस, 0.315 का 110 जिंदा कारतूस, 32 छोटा पिस्टल का जिंदा कारतूस, 6 केन बम, 2 बड़ा स्टील केन, एमशील और इलेक्ट्रॉनिक वायर बरामद किया गया है.

जंगल में छुपा रखा था हथियार

एसपी आर रामकुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भाकपा माओवादी आरसीएम रवीन्द्र गंझू ने इन सभी हथियार को छुपा कर जंगल में रखा था. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के पुनः सक्रिय होने की दिशा में कदम उठाने के प्रयास को एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने तोड़ कर रख दिया है. पुलिस के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए छिपाकर रखे गए आईइडी और 421 राउंड कारतूस सहित विस्फोटक बनाने में काम आने वाला सामान बरामद किया गया है.

रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा

 

Published at:08 Jun 2022 02:57 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.