✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेवर कारोबारी की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, शव के साथ प्रदर्शन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:58:10 PM

रांची(RANCHI): बड़ा तालाब के पास बंगाली स्कूल से आगे चौक पर मंगलवार को जेवर कारोबारी राजेश डे को लुटेरों ने गोली मार दी थी, जिनकी मौत देर शाम इलाज के दौरान हो गई थी. एक कारीगर भी जख्मी हो गया था, जो इलाजरत है. छह की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में आए थे.  लूट का विरोध करने पर गोली मार दी थी. घटना की सूचना डेली मार्केट थाना को देने के एक घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी. जबकि डेली मार्केट थाना से घटना स्थल की दूरी महज एक किलोमीटर से भी कम है. इसको लेकर लोगों में काफी रोष है. जिसका नजारा आज साफ दिखा. 

आज डेली मार्केट की सभी आभूषण दुकानें रहीं बंद 

विरोध में आज डेली मार्केट की सभी आभूषण दुकानें बंद रहींं. रांची के व्यवसायी आज सड़क पर उतरे. घटना के विरोध में आभूषण दुकानदारों ने सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया. आभूषण दुकानदारों के साथ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धीरज तनेजा और रांची विधायक सीपी सिंह भी प्रदर्शन में शामिल हुए.

 

...तो करा दिया जाएगा रांची बंद: चैंबर

  प्रदर्शन कर रहे चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने कहा कि राजधानी में कारोबारी डर के साये में रह कर काम कर रहा है.उन्होंने कहा कि सरकार को टैक्स भुगतान कारोबारी करते हैं .बावजूद इसके सुरक्षा की कोई गारन्टी नहीं है. अपराधी कब किसे गोली मार दे यह कहना मुश्किल है.  अगर प्रशासन बात नहीं सुनता है तो पूरी रांची को बंद करा दिया जाएगा.

सीपी सिंह ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

वहीं रांची विधायक सीपी सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राजधानी की सुरक्षा का हाल ऐसा है, तो झारखंड के अन्य जिलों और कस्बों का क्या हाल होगा. उन्होंने कहा कि हेमन्त है तो अपराधियों में हिम्मत है.

सुरक्षा नहीं मिली तो करेंगें पलायन

कारोबारी सुबह से ही बंगाल स्कूल के पास धरने पर बैठे हैं. कारोबारी राजेश के हत्यारों की गिरफ्तारी और सभी व्यवसायी लोगों को सुरक्षा देने की मांग कर रहे है.कारोबारियों ने कहा कि अगर सुरक्षा नहीं मिलती है तो सभी यहाँ से पलायन करने को मजबूर होंगे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.