✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महिला कैदियों और उनके बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए जल्द मिलेगी सुविधा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:33:16 PM

धनबाद(DHANBAD) | जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश निताशा बरला ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि जेल में परिजनों के साथ रह रहे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए.  महिला कैदियों को भी पढ़ने की सुविधा मिले.  जिला शिक्षा अधीक्षक से पत्राचार कर शीघ्र ही शिक्षक की जेल में बहाली कराई जाए .  समय-समय पर महिला बंदियों और बच्चों के स्वास्थ्य जांच , योगा की क्लास भी शुरू करवाने का निर्देश उन्होंने जेलर को दिया है.  

धनबाद का किया अवर न्यायाधीश निताशा बरला ने निरीक्षण

अवर न्यायाधीश निताशा बरला ने रिमांड अधिवक्ता अजय कुमार भट्ट के साथ मंडल कारा धनबाद का आज निरीक्षण किया.  यह निरीक्षण मंडल कारा में बंद महिला बंदियों की स्थिति में सुधार लाने की दिशा में एक कदम बताया गया है.  निरीक्षण के दौरान जेल के भीतर के किचन ,बंदियों  को मिलने वाले भोजन, चिकित्सा सुविधा और जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया. मौके पर डालसा सहायक सौरव सरकार, अरुण कुमार , जेल डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा,पैरा लीगल वालटियर राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

32 महिला बंदी के साथ  6 वर्ष के दो बच्चे 

बंदियों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं, इसका जेल अधीक्षक से जानकारी ली गई.  निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत की गई और उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई.  सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि महिला बंदियों से कहा गया कि जो बंदी कारा अवधि में प्राथमिक शिक्षा या उच्च शिक्षा लेना चाहती हैं ,वह अपनी सहमति जेल पीएलबी अधिवक्ता से लिखवा कर कारा प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दें.  कारा अधीक्षक ने  बताया कि वर्तमान में मंडल कारा धनबाद में 32 महिला बंदी हैं, इनके साथ   6 वर्ष से कम उम्र के दो बच्चे है.  

 

 

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.