✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोलकाता से उड़ाकर देवघर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट ने किया लैंड- ट्रायल सफल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:34:15 PM

देवघर(DEOGHAR):  देवघरवासियों के लिए खुशखबरी है. बहुत जल्द देवघर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने वाली है. एयरपोर्ट रेडी फॉर फ्लाइट. एयरपोर्ट का रनवे A 320 या इसके समकक्ष वाली फ्लाइट के लिए बिल्कुल उपयुक्त है. इस एयरपोर्ट के लिए मंगलवार शुभ बनकर आया. आज इंडिगो एयरलाइन्स की 180 सीटर वाली A 320 जहाज का सफल RNP(required navigational performence) ट्रायल सफल हुआ. इस इंडिगो फ्लाइट ने कोलकाता से उड़ान भरी थी और देवघर एयरपोर्ट पर इसने लैंड किया. जहां इस 180 सीटर जहाज ने एयरपोर्ट के दोनों तरफ से और आपातकाल में तीसरे रूट से टेक ऑफ और लैंडिंग का ट्रायल किया. सभी दिशाओं से फ्लाइट की लैंडिंग और टेक ऑफ सफल रहा.

 

श्रावणी मेला से पहले हो सकता है एयरपोर्ट का उद्घाटन

आपको बता दें कि देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन 13 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला से पहले होने की संभावना है. इसके बाद यहां से कमर्शियल हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी. एयरपोर्ट परिसर में मौजूद डिस्प्ले बोर्ड में provisional तौर पर फ्लाइट की जानकारी भी दी जा रही है. देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा ने बताया कि यहां कार्यरत सभी विभाग में कर्मियों की नियुक्ति हो चुकी है. उदघाटन की तिथि तय होते ही एयरलाइन्स द्वारा टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी. अब बस इंतज़ार है इसके उदघाटन की.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.