✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रेम, पैसा और पॉवर की जंग में दामाद ने ही ले ली कमल भूषण की जान,  3 माह पहले बना लिया था हत्या का प्लान

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:31:57 PM

रांची(RANCHI): कमल भूषण हत्याकांड की कहानी में चार 'प' का अहम रोल है- प्रेम, पैसा, पॉवर और पिस्टल. जब जुर्म की इस कहानी की परतें खुलती हैं, तो धीरे-धीरे सब कुछ पता चल जाता है. पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ़्तारी भी हो गई है.

चलिये अब सिलसेलेवार ढंग से कहानी बताते हैं कमल भूषण का जमीन का काराेबार था. उनकी बेटी ने राहुल कुजूर से प्रेम विवाह किया था. जिससे कमल नाराज रहे थे. वहीं राहुल को प्रेम के साथ रुपए-पैसा का भी जुनून था. पैसे को लेकर दाामद और ससुर में बकझक भी होती रहती थी. राहुल को आशंका थी कि कहीं कमल भूषण उसकी हत्या न करा दे. इसलिए उसने ही ससुर को रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया ताकि पॉवर और माल-जायदाद पर भी कब्जा किया जा सके. तीन माह पहले मर्डर का प्लान बना लिया गया. अब तलाश पिस्टल और गोली की थी. जब हथियार हासिल हो गए तो कमल भूषण की जान ले ली गई. हथियार मिलने के बाद 27 मई से कमल भूषण की रेकी शुरू कर दी गई थी. सुबह में घर से निकलने और रात में घर पहुंचने तक कमल भूषण पर नजर रखा जा रहा था.

 

आरोपियों में ये सभी शामिल

पुलिस ने रातू रोड में गैलेक्सिया मॉल के पास हुए जमीन कारोबारी सह बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड का सोमवार को खुलासा करते हुए एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपियों में कमल का दामाद राहुल कुजूर, समधी डब्ल्यू कुजूर, समधिन सुशीला कुजूर, समधी का ड्राइवर मुनव्वर अफाक और दमाद का दोस्त काविश अदनान शामिल है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि कमल की हत्या पैसे के विवाद और बेटी के प्रेम विवाह का विरोध करने के कारण हुई.

दिल्ली से हुई गिरफ़्तारी

एसएसपी ने यह भी बताया कि राहुल अपने दोस्त काविश के साथ हथियार लेकर आया था.  डब्ल्यू लगातार जमीन कारोबारी की रेकी कर रहा था और उसकी गतिविधि की जानकारी अपने बेटे राहुल को दे रहा था. राहुल ने खुद अपने ससुर कमल को गोली मारी, उसके बाद दोनों देवी मंडप रोड की ओर भागे. वहां पहले से राहुल के बाप डब्ल्यू अपने ड्राइवर मुनव्वर के साथ कार लेकर तैयार था. वह राहुल और काविश को कार में बैठाकर रातू थाना क्षेत्र स्थित आवास पहुंचा, वहां डैम साइड झाड़ी में दो पिस्तौल छुपाकर कोलकाता भाग गया. पुलिस को जैसे ही कोलकाता में छुपे होने की जानकारी मिली तो वहां पहुंची.  लेकिन, इससे पहले सभी आरोपी दिल्ली भाग गए थे. पुलिस की टीम ने दिल्ली जाकर सभी को गिरफ्तार किया.

मां-पिता संग हत्या की योजना बनाई थी राहुल ने

मुख्य आरोपी राहुल ने बताया है कि उसने मां सुशीला कुजूर और पिता डब्ल्यू कुजूर के साथ बैठकर ससुर कमल की हत्या का प्लान बनाया था. सुशीला और डब्ल्यू को भी इस बात की आशंका थी कि यामिनी से प्रेम विवाह करने से नाराज कमल कभी भी उसके बेटे की हत्या करा सकता है. हत्या को अंजाम देने के लिए डब्ल्यू का ड्राइवर मुनावर और राहुल का दोस्त काविश भी तैयार हो गया था.

कोलकाता के बाद ट्रेन से भाग गया दिल्ली

गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है कि हत्या के बाद सभी कार से 31 मई की सुबह कोलकाता पहुंचे थे. डब्ल्यू ने होटल में रुकने का प्लान बनाया. इसके बाद स्टेशन और बस स्टैंड से काफी दूरी पर होटल ली. इस दौरान राहुल ने अपने साले पवन आर्या को फोन कर धमकी दी. पुलिस को लोकेशन मिलने की भनक मिलने पर सभी ट्रेन से दिल्ली फरार हो गए.

रेकी की भनक कमल भूषण को न लग जाए, इसे लेकर सतर्क थे अपराधी

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि जब वे लोग कमल भूषण की रेकी कर रहे थे तो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा था कि कमल भूषण की नजर रेकी करने वाले पर किसी कीमत पर न पड़े.  रेकी करने के 4 दिनों बाद मौका मिलते ही 30 मई की दोपहर गैलेक्सिया के समीप कमल भूषण को गोली मारकर हत्या की गई थी.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.