✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिजली कमी से तंग लोगों का आक्रोश जानिये बोकारो-डूंगरी सड़क पर घंटे भर कैसे फूटा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:28:08 PM

बोकारो (BOKARO) - बिजली संकट से राज्य और देश जूझ रहा है झारखंड वासियों की शिकायत वाजिब इसलिए है कि राज्य में कोयला भर पूर है. बिजली के लिए यहां से देशभर में कोयला जाता है, लेकिन दीया तले ही अंधेरा है. इसका गुस्सा बोकारो-डूंगरी सड़क पर घंटे भर जमकर फूटा. चिलचिलाती धूप से दिनभर परिश्रम के बाद जब बेरमो के भी लोग घर पहुंचते हैं तो उनका स्वागत अंधियारा करता है न पानी नसीब, ना ही रोशनी बिजली कटौती से हलकान लोगों ने सड़क जामकर जमकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए. 

 

लोगों के साथ-साथ बाजार पर भी पड़ रहा दुष्प्रभाव

बेरमो के फुसरो बाजार में नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ फुसरो बाजार के ओवर ब्रिज पर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया. बता दें कि पिछले कई महिनों से झारखंड सरकार का बिजली विभाग शहर में बिजली आपूर्ति करने में असर्मथ है. दिन के 24 घटों में लोगों को मात्र 3 से 4 घंटे ही बिजली  मिल पा रही है. उस समस्या से आम लोगों के साथ-साथ बाजार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.

बिजली विभाग से महज़ आश्वासन 

स्थानीय की मानें तो वे लोग बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों से बात तो करते हैं. लेकिन उनके हाथ सिर्फ आश्वासन ही लगता है. हर बार भरोसा मिलता है और हर बर उस भरोसे की हत्या कर दी जाती है. आब ऐसे में इस उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. किसी का काम बाधित हो रहा है तो किसी की नींद पूरी नहीं हो रही. इसे देखते हुए मंगलवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बोकारो डूंगरी सड़क जाम कर दिया गया. जिससे पूरे बाजार में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. इससे बड़े से लेकर छोटे वाहनों तक कि यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गई. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. प्रशासन और स्थानीयों के बीच बातचीत के बाद देर सड़क खाली किया गया.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार, बोकारो

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.