✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JHUMRI TILAIYA: पंचायत में उप मुखिया बनने की सरगर्मी तेज, पार्षदों को खरीदे जाने की आशंका

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:36:05 PM

झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समाप्त हो जाने के बाद अब गांव में विकास की चर्चा शुरू हो चुकी है. पंचायतों में उप मुखिया के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. उप मुखिया की चाहत रखनेवाले वार्ड  पार्षद अब लॉबिंग करने में लगे हैं. जीते वार्ड सदस्यों के घर जा जाकर उप मुखिया उम्मीदवार से भेंट कर अपने पक्ष में समर्थन करने की अपील कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उम्मीदवार वार्ड सदस्यों को पैसों का लोभ तक दे रहे हैं. शिकायत यहां तक मिल रही है कि उपमुखिया बनने को उतावले वार्ड सदस्य अपने में पक्ष में जीत तय करने के लिए एक-एक सदस्य को पांच-पांच, दस-दस हजार रुपए भी देने को तैयार हैं.

खुलकर कोई बोलने को तैयार नहीं

हालांकि पैसे की लेन-देन की बात कोई खुलकर बोलने को राजी नहीं है. दूसरी ओर  निर्वाचित वार्ड सदस्य अभी पूरी तरह खामोश हैं. वो सभी लोगों की बात सुन रहे हैं. लेकिन किसी को भरोसा नहीं दे रहे हैं.

उप मुखिया के लिए कितने वोट चाहिए

बता दें कि पंचायत में उप मुखिया बनने के लिए वार्ड सदस्य को सात से आठ सदस्यों की जरूरत पड़ रही है. अगर सदस्यों का समर्थन बराबर-बराबर होता है तो फिर मुखिया किसी एक सदस्य को समर्थन करता है, जिसके बाद सदस्य उपमुखिया का पद संभालते हैं.

रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया/कोडरमा 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.