✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमीन धोखाधड़ी मामले में फिर लपेटे में आए गिरिडीह के सदर विधायक सोनू, कांग्रेस नेता और मोंगिया स्टील के डायरेक्टर समेत 21 लोग

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:28:24 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के सदर विधायक सोनू, जेएमएम के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस नेता नवीन चौरसिया और उनके भाई विकास चौरसिया समेत शहर के कई बड़े उद्योगपतियों के खिलाफ जमीन लूटने के मामले में गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना में एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है, जब जमीन धोखाधड़ी के मामले में सदर विधायक और उनके भाई समेत गिरिडीह के नामचीन उधोगपतियों पर आरोप लगा है.

पुलिस हाथ डालने से डरती रही

इसे पहले भी पचम्बा के बस डिपो मामले में सदर विधायक सोनू, कांग्रेस नेता नवीन चौरसिया और उनके भाई समेत उद्योगपति गुणवंत सिंह सलूजा और उनके बेटे पर जमीन लूट का आरोप सामने आता रहा है. ये अलग बात है कि राजनीति और समाज में रसूखदार होने के कारण अब तक पुलिस इन पर हाथ डालने से डरती रही है.

ये भी पढें:  

जुनून ऐसा कि साइकिल से ही चार धाम की यात्रा करने निकल पड़ा निखिल

किसी ने नहीं सुनी फ़रियाद

इधर, इससे पहले भुक्तभोगी गोविंद दास के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना पुलिस केस तक दर्ज नहीं कर रही थीं. भुक्तभोगी गोविंद दास फरियाद लेकर एसडीपीओ तक भी पहुंचे. मगर, उसके फरियाद को ना तो मुफ्फसिल थाना में सुना गया और ना ही एसडीपीओ ने ही कोई अपील पर ध्यान दिया. लिहाजा, इसके बाद भुक्तभोगी गोविंद दास ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो उसके आवेदन पर कोर्ट ने कोर्ट परिवाद पत्र दायर करते हुए मामले को मुफ्फसिल थाना में भेजा. जहा रविवार की देर रात सदर विधायक सोनू, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह और कांग्रेस नेता नवीन चौरसिया समेत 21 के खिलाफ जमीन हेराफेरी और धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया गया. केस दर्ज करने के बाद मामले को रफा-दफा करने का प्रयास भी मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा किया जा रहा है.  

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.