✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमीन विवाद में एक युवक की थाना में पिटाई कर डेढ़ लाख रु लेकर छोड़ने वाले चिंटु कुमार निलंबित

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:22:50 PM

रांची (RANCHI) - जब समाज का रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो समाज और उसके लोगों की दुर्दशा होना लाजमी है. लेकिन एक न एक दिन  उन्हें इसकी सजा भी मिलती है. ताजा मामला पंडरा ओपी प्रभारी चिंटू कुमार से जुड़ा है उनपर आरोप है कि उन्होंने एक युवक को हाजत में बंद कर जमकर पीटना और डेढ़ लाख रुपया लेकर उसे छोड़ा. रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने चिंटू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है. इसके साथ ही बुढ़मू थाना प्रभारी और बुंडू थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर किया गया है. वहीं पंडरा का नया थानेदार चंद्रशेखर कुमार को बनाया गया है. बुढ़मू का नया थानेदार कमलेश राय और बुंडू का नया थानेदार विनीता कुमारी बनाई गई है.

 

यह भी पढ़े :

प्रेमिका से मिलने जाने का खमियाज़ा सेना के जवान को कुछ इस तरह भुगतना पड़ा

क्या है ओपी क्षेत्र के नोवा नगर का मामला

बता दें कि पंडरा ओपी क्षेत्र के नोवा नगर में बीते 9 मई को जमीन विवाद के मामले को लेकर मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष पूर्व विधायक बंधु तिर्की के आवास पर पहुंचे और पूर्व विधायक को अपनी आपबीती सुमाई. वहीं मंगरा तिर्की ने अपने शरीर पर उभरे जख्मों को दिखाते हुए कहा कि इस घटना के बाद पुलिस उसे और छोटू मुंडा को पकड़कर पंडरा ओपी ले आई, जबकि उन्होंने कुछ नहीं किया था. पुलिस ने उन्हें हाजत में बंद किया और ओपी प्रभारी चिंटू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मारपीट की, मारपीट के बाद दूसरे दिन छोड़ने के नाम पर डेढ़ लाख रुपया की मांग की. उन्होंने महिला समिति के सहयोग से रुपया पुलिस को दिया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.