☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: झारखंड से राज्यसभा की पहली महिला सदस्य होने पर महुआ माजी को बंगाली समाज ने दी बधाई, CM हेमंत का जताया आभार

DHANBAD: झारखंड से राज्यसभा की पहली महिला सदस्य होने पर महुआ माजी को बंगाली समाज ने दी बधाई, CM हेमंत का जताया आभार

धनबाद(DHANBAD) |  यह पहला मौका है जब  झारखंड से कोई महिला राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई , वो भी बंगाली सामुदाय से. ये बातें  झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक में उभरकर सामने आई.  जिसमें राज्यसभा की नव निर्वाचित सदस्य डॉ.  महुआ माजी  को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं. मनईटांड़ में हुई बैठक की अध्यक्षता राणा चट्टराज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर समिति के संस्थापक वेंगू ठाकुर उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आज झारखंड में सभी बांग्ला भाषा-भाषियों के लिए  गर्व का दिन है.  बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शिबू सोरेन के प्रति आभार भी जताया गया.

इसे भी पढ़ें:

जब EX CM रघुवर दास हो गए निरुत्तर- जानिये क्यों और कहां

ए.के.राय की प्रतिमा लगाने की मांग

वेंगू ठाकुर ने कहा कि उन लोगों ने पूर्व सांसद स्वर्गीय ए.के.राय की प्रतिमा लगाने के संबंध में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में धनबाद के डीसी एवं नगर आयुक्त से मुलाकात की. उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द धनबाद में राय साहब की मूर्ति लगाई जाएगी. लेकिन अभी तक मूर्ति नहीं लगाई गई. राय साहब का  धनबाद के प्रति योगदान यहां के लोग कभी भूल नहीं सकते.  तीन बार विधायक और तीन बार सांसद  रहने के बावजूद टूटे  मकान में अपना जीवन गुजरा.  समिति ने झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन से पूर्व सांसद स्वर्गीय ए.के.राय की प्रतिमा लगाने की मांग की है. बैठक में  मुख्य रूप से सम्राट चौधरी, बादल सरकार, सुशोभन चक्रवर्ती, बबलू सरकार , समीर मंडल, टिंकू मंडल,तरुण गोस्वामी, टनी बनर्जी, शिबू चक्रवर्ती, कल्याण राय, राजू प्रमाणिक आदि लोग शामिल थे. 

 

रिपोर्ट : प्रकाश ,धनबाद 

Published at:04 Jun 2022 07:08 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.