✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शेर खान हत्याकांड: साजिश रचनेवाला टीपीसी का उग्रवादी प्रताप गंझू गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:17:08 PM

लातेहार(LATEHAR): झामुमो नेता दिल शेर खान हत्याकांड मामले में पुलिस ने टीपीसी के उग्रवादी प्रताप गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार प्रताप गया गंझू दिलशेर हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था. आरोपी जिले के हेरहंज प्रखंड के जानी गांव का रहने वाला है. मामले की जानकारी देते हुए लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि कोयला व्यवसाई सह झामुमो नेता दिल शेर खान हत्याकांड के बाद पुलिस के द्वारा बनाई गई एसआईटी की टीम ने घटना के मुख्य अभियुक्त प्रताप गंझू को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: 

डंफर चोरी कर भाग रहे चार लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

आरोपी ने स्वीकार की अपनी संलिप्तता

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है. गिरफ्तार आरोपी के पास से एक पिस्टल के अलावा 359 जिंदा गोली भी बरामद की गई है. इसके अलावा हत्याकांड में उपयोग किए गए दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो लेवी को लेकर यह मामला सामने आया है. मगर, इसके पीछे कुछ और भी कारण हो सकते हैं जिसकी जांच अभी पुलिस के द्वारा की जा रही है. एसपी ने कहा कि जेएमएम नेता हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पूर्व में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी ने बताया कि आरोपी प्रकाश की गिरफ्तारी में बालूमाथ डीएसपी अजीत कुमार इंस्पेक्टर शशी रंजन, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, मुकेश कुमार चौधरी, कुबेर साहू, नितिन कुमार, रवि कुमार, प्रेम कुमार निषाद, कृष्णा गोडसोरा समेत अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है.

रिपोर्ट: विकास तिवारी, लातेहार  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.