✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू के छतरपुर में करीब 10 अवैध क्रशर के खिलाफ हुई कार्रवाई, चला बुलडोजर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:18:55 PM

पलामू(PALAMU): सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. इसी कड़ी में पलामू उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को जिले के छत्तरपुर में अवैध रूप से संचालित करीब 10 क्रशर यूनिट को ध्वस्त किया गया, वहीं अवैध खनन पर प्रशासन का भी डंडा चला है. इस दौरान कई पर मामला दर्ज भी किया गया है.

छत्तरपुर में करीब 10 क्रशर यूनिट ध्वस्त

पलामू डीसी शशि रंजन कुमार के निर्देश पर गठित छत्तरपुर के टास्क फोर्स के पदाधिकारियों ने शनिवार को छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरुमदाग और बचकोमा गांव स्थित विभिन्न क्रशर मंडी में छापामारी की. इस दौरान यहां अवैध रूप से संचालित करीब 10 क्रशर यूनिट को ध्वस्त कर दिया गया. जिला प्रशासन द्वारा जिले के छत्तरपुर में पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. प्रशासन की यह कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली. इस दौरान क्रशर यूनिटों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: 

नावाबाजार के तुलबुला में टीपीसी ने 40 बोरा बीड़ी पत्ता जलाया, पर्चा छोड़ चेतावनी भी दी

चला जेसीबी और बुलडोजर

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित कई क्रशर, क्रशर कार्यालय और अन्य संरचनाओं पर जेसीबी और बुलडोजर चला कर उन्हें ध्वस्त किया गया. कार्रवाई से पूर्व गठित टास्क फोर्स के साथ छत्तरपुर के भारी संख्या में पुलिस दलबल के साथ उक्त जगह पर पहुंची. इस दौरान अधिकारियों की टीम ने ऐसे सभी क्रशर यूनिटों पर भी कार्रवाई कर उन्हें ढाह दिया, जो बंद कर रखा गया था या जिनके वैद्य कागजात दिखाने कोई सामने नहीं आया. ऐसे क्रशरों को अवैध मानते हुए उक्त स्थान पर स्थित क्रशर प्लांट का नक्शा ही बदल दिया गया. हालांकि, क्रशर संचालकों को छापामारी होने की आशंका पहले से ही थी. इससे उनलोगों ने दो दिन से क्रशरों का संचालन बंद कर रखा था और क्रशर के कई सरंचानाओं को पहले ही खोल लिया था.

मुख्यालय में 34 ओवर लोड/अवैध वाहन जब्त

इधर, दूसरी ओर छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में ओवरलोड मामले में करीब 34 वाहनों को जब्त किया है. एसडीओ नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय क्षेत्र के छत्तरपुर में 10 हरिहरगंज में 21 नौड़ीहा बाजार में 3 ओवरलोड और अवैध खनन में 34 वाहनों को जब्त किया है. वहीं छतरपुर हरिहरगंज और नोडिया बाजार में अंचलाधिकारी जिला खनन परिवहन पदाधिकारी द्वारा गहन जांच कर करीब 34 वाहन को जब्त कर जिला खनन पदाधिकारी को कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा है.

रिपोर्ट: अरविन्द अग्रवाल, छतरपुर(पलामू)  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.