सिमडेगा(SIMDEGA): जिले के कोलेबिरा में बिजली के तार की चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा प्रखंड के रसिया और अघरमा पंचायत के बॉर्डर पर श्री कोंडेकेरा से शिवनाथपुर जाने वाली सड़क पर बिजली के तार पर महुआ पेड़ की डाली टूटकर गिर गई. इससे विद्युत प्रवाहित तार जमीन पर टूट कर गिर पड़ी. जिसकी चपेट में घास चर रहे छह मवेशी आ गए. इससे मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें:
सड़क हादसे में जख्मी युवक तड़पता रहा, लोग बनाते रहे वीडियो
रोज की तरह घास चरने गए थे मवेशी
बताया गया कि रोजाना की तरह शनिवार को मवेशी घास चर रहे थे. काफी देर तक मवेशियों के नहीं लौटने पर किसानों ने मवेशी की तलाश शुरू की. इस दौरान किसानों ने बिजली का तार टूटकर खेत में गिरी हुई देखी, जिसकी चपेट में मवेशी आ गए थे. किसानों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी. इसके बाद बिजली विभाग के द्वारा लाइन बंद कराई गई.
रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा
