✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CHAIBASA: होल्डिंग टैक्स में 3 से 5 गुना वृद्धि के निर्णय को वापस ले सरकार, चैंबर ने मधु और गीता कोड़ा को सौंपा ज्ञापन

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:56:05 PM

चाईबासा(CHAIBASA) पश्चिमी सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सर्किल रेट में होल्डिंग टैक्स वसूलने के निर्णय को वापस लेने की मांग राज्य सरकार से की है. इस सिलसिले में अध्यक्ष राज कुमार ओझा के नेतृत्व में चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चाईबासा परिसदन में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सिंहभूम की सांसद सह कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौपा. 

 

क्या लिखा है ज्ञापन में

ज्ञापन में कहा गया कि झारखंड सरकार ने बीते दिनों कैबिनेट की बैठक में होल्डिंग टैक्स में 3 से 5 गुना की बढ़ोतरी कर दी है. इसके तहत आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों के टैक्स में काफी बदलाव हुआ है .तय किया गया है कि अब सर्किल रेट के आधार पर टैक्स की वसूली की जाएगी. जिस भवन का पिछले दिनों ₹1000 होल्डिंग टैक्स था. उसका वर्तमान सर्किल रेट के हिसाब से 3000 होल्डिंग टैक्स जमा करना है. आवासीय परिसर के लिए अब लोगों पर 25 से 35 प्रतिशत और कमर्शियल में तो यह बढ़ोतरी 5 गुना तक किया गया है.

इसे भी पढ़ें:

जादूगोड़ा के UCIL के मजदूरों का आरोप- न PF मिला, ना ही बोनस

कोरोना के सबब दो साल कारोबार पर पड़ा असर

देश पिछले 2 वर्षों से भी ज्यादा समय से महामारी और आपदाओं से परेशान रहे हैं.धीरे-धीरे अपनी आर्थिक सामान्य स्थिति में वापस आ रहे हैं. लेकिन इसमें बहुत समय लगेगा क्योंकि अभी भी गंभीर बेरोजगारी और लॉकडाउन के कारण व्यवसाय को भारी नुकसान हुआ है. कोरोना और महंगाई से जनता पहले से ही त्रस्त है और अब यदि हम अपने लोगों पर यह भारी टैक्स लगाते हैं तो लोगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा और यह उनके दैनिक जीवन में वित्तीय अस्थिरता पैदा करेगा. 

सर्किल रेट के आधार पर टैक्स की वसूली की जाएगी

प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सिंहभूम की सांसद सह कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा के कहा कि झारखण्ड सरकार से जनता के हित में सर्किल रेट से होल्डिंग टैक्स लेने का निर्णय को अविलंब वापस लेने का आग्रह किया जाएगा. मौके पर चैम्बर के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता,ओमप्रकाश केडिया,सह सचिव छोटे लाल गुप्ता,इम्तियाज खान,राधा मोहन बनर्जी ,संजय कुमार के अलावे जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय उपस्थित थे. 

रिपोर्ट : संतोष वर्मा (चाइबासा)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.