✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:12:32 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें शनिवार दिनांक 4 जून को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है

कोयला काटकर जमीन कर दी खोखली , अब निरसा की बड़ी आबादी पर मंडरा रहा है भू धसान का खतरा: अवैध खनन के चलते मानसून के दौरान निरसा क्षेत्र में भू धसान की आशंका काफी बढ़ गई है. चिंता का विषय यह है कि अभी परित्यक्त खदानों से जहरीली गैस निकल रही है .कारण अवैध खनन के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी है. क्षेत्र में ईसीएल और बीसीसीएल की कई परित्यक्त अंडर ग्राउंड खदानें हैं. यहां विभागीय  खनन बंद कर दिया गया है. कोयला तस्कर  इन्हीं खदानों से कोयला कटवाते हैं. (प्रभात खबर)

अशर्फी अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट के दोनों आरोपी भेजे गए जेल: अशर्फी अस्पताल में गुरुवार को स्टाफ के साथ मारपीट और पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपी मनोज सिंह और राहुल कुमार साहू को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. धनबाद पुलिस ने बताया इन लोगों के पास से जब्त एक पिस्टल की भी जांच की जा रही है. पिस्टल का लाइसेंस नहीं दिखाया गया तो आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज होगा. (प्रभात खबर)

बीसीसीएल का विनिवेश मजदूर विरोधी:
बीसीसीएल की 25 फ़ीसदी हिस्सेदारी बेचने के निर्णय के खिलाफ धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को कोयला भवन के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने इसके खिलाफ अंतिम दम तक लड़ने की बात कही. (प्रभात खबर) 

शहर में पांच सड़कों की 75 करोड से बदलेगी सूरत: शहर की मुख्य सड़कों को छोड़कर अगर अंदर जाए तो हर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे आपको हिचकोले खाने पर मजबूर कर देंगे. इनमें से ऐसी कई सड़कें हैं जो पिछले 10 साल से नहीं बनी है लेकिन धनबाद की पांच प्रमुख सड़कों का कायाकल्प अब डीएमएफटी फंड से होगा. 75 करोड़ की लागत से इनका निर्माण कराया जाएगा. पथ निर्माण विभाग ने डीपीआर बना ली है. (हिंदुस्तान)

गर्मी में 8 घंटे बिजली कटौती ने किया बेचैन: गर्मी में 8 घंटे बिजली कटौती से शुक्रवार को लोग बेचैन रहे. डीबीसी ने किस्तों में साढे 5 घंटे तक  लोडशेडिग की. इसमें बिजली विभाग भी पीछे नहीं रहा. तकनीकी समस्या गिना कर विभाग ने भी 3 घंटे तक बिजली काटी. (हिंदुस्तान)

गाड़ियां पकड़ने तक सिमटा अभियान, खदान तक पहुंची ही नहीं रही पुलिस, नतीजा अवैध खनन जारी: आईएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद कई जिलों में खनन अधिकारियों से हुई पूछताछ में राज्य में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खुलासा हुआ है .इसे सरकार  दबाव में आई .मुख्यमंत्री ने 1 जून से 15 जून तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की .सभी डीसी और एसपी को सख्त हिदायत दी गई कि हर हाल में अवैध खनन पर रोक लगनी चाहिए. इसके लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई. उन्हें अवैध खनन स्थल से लेकर सड़क तक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, आखिर यह विशेष अभियान कैसे चल रहा है कि अवैध खनन अभी भी जारी है. (दैनिक भास्कर)

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.