✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद इवनिंग अपडेट 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:12:02 PM

धनबाद(DHANBAD) | एसएसपी संजीव कुमार ने अपने कार्यकाल में पहली बार थोक भाव से पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला किया है. हालांकि इसके पहले भी तबादले होते रहे हैं लेकिन छिटपुट आधार पर होते थे. लेकिन इस बार थोक भाव से ट्रांसफर किए गए है.  बता दे कि  इसकी संभावना  पहले से ही जताई जा रही थी लेकिन आदेश आज निकला है. 

धनबाद(DHANBAD) | कोयला चोरी और तस्करी के खिलाफ स्पेशल ड्राइव की घोषणा के बाद भी  जोड़ापोखर की लक्ष्मी कॉलोनी और पा रबाद बस्ती में कोयला तस्करी जारी थी.  शुक्रवार को जोड़ापोखर थाना प्रभारी ने सीआईएसएफ जवानों के सहयोग से छापेमारी कर लगभग 10 टन कोयला जब्त किया है.  छापेमारी की सूचना लीक होने के कारण कोयला तस्कर दर्जनो मोटरसाइकिल और अन्य वाहन लेकर भागने में सफल रहे.

धनबाद(DHANBAD) | इसीएल मुगमा एरिया के बैजना 31.नंबर में बीसी केयू के बैनर तले मजदूरों ने कामकाज ठप कर दिया.  बीसीकेयू  के भक्तिपदो ने बताया कि बैजना 31 नंबर में कार्यरत मजदूर खुदीराम राम बाउरी की  2021 में कोलियरी में ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी थी.  तब प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी और प्रबंधन ने आश्वाशन दिया था कि उनके  लड़के को बैजना 31 नंबर में ही नौकरी दी जाएगी. नौकरी तो मिली   लेकिन  लगभग एक  साल बीत जाने के बाद भी बेटे को बैजना की 31 नंबर कोलियरी से अन्यत्र  भेजा जा रहा है.  जिसका आज   हमलोगों ने  विरोध किया.  कामकाज ठप कर दिया.  जिसके बाद  प्रबंधन ने यह आश्वाशन दिया है कि सोमवार से  खुदीराम का  लड़का  बैजना 31 नंबर में ही कार्य करेगा. 

धनबाद(DHANBAD) | भाजपा जिला कार्यसमिति की  बैठक में जिले के तमाम छोटे-बड़े नेता जुटे  और मंथन किया.  साथ ही पार्टी को आगे ले जाने का संकल्प लिया.  मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर उपलब्धियों को गिनाने  के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को धनबाद पहुंचे थे. आज वह कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि गांव-गरीब और महिलाओं को शक्ति देने के लिए केंद्र सरकार ढेरों काम कर रही है.  

धनबाद(DHANBAD) | झारखंड के स्कूली बच्चों की प्रतिभा को निखारने और इसे व्यवसायिक रूप देने के लिए धनबाद के आईआईटी आईएसएम ने एक बड़ा प्लेटफार्म तैयार किया है. इसके पीछे मंशा यह है कि बच्चों के किसी भी उत्पाद, जिसकी समाज को जरूरत है, उसको बाजार में उतारा जाए और 'मेक इन इंडिया' उद्देश्य को पूरा किया जाए.  इस काम को करने के लिए और बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कई सहयोग की भी व्यवस्था भी की गई है.  प्रोग्राम का नाम दिया गया है आविष्कार झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज. 

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद रेल मंडल के पतरातू-भूरकुंडा रेलखंड के बीच किलोमीटर 119/3-4 पर एलसी फाटक संख्या 38/ सी / इ के अप एवं डाउन लाइन पर दिनांक 05.06.22 को एल एच एस लगाया जाएगा,इसके लिए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव हुआ है. 
  03.06.2022 को रद्द की गई ट्रेन— 13361/13362 नेसुचबो गोमो-बरवाडीह-नेसुचबो गोमो पैसेंजर यात्रा प्रारंभ दिनांक 05.06.2022 को,   13343/ 13344 नेसुचबो गोमो-चोपन- नेसुचबो गोमो पैसेंजर यात्रा प्रारंभ दिनांक 05.06.2099 को.

धनबाद(DHANBAD)|  वामदलों के आह्वान  पर  महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज धनबाद जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक आक्रोश रैली निकाली  गई.  वाम दलों के कार्यकर्ता  जिला परिषद मैदान में इकट्ठा होकर रैली की  शक्ल में बाजे -गाजे के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रणधीर वर्मा चौक चौक पहुंचे.  वह  रैली सभा में तब्दील हो गई.  वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ खूब भड़ास निकाली .   

धनबाद(DHANBAD) | शुक्रवार सुबह तोपचांची थाना के जीटी रोड स्थित गराज  के पीछे कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई.  शव का शिनाख्त तोपचांची बाजार निवासी बबलू मोदक के पुत्र श्यामल मोदक (32) के रुप में हुई है.   मृतक तोपचांची बाजार स्थित यादव सपना होटल में काम करता था.  सुबह ग्रामीणों की नजर कुएं में तैरती लाश  पर पड़ी.  पुलिस को सूचना दी गई.  पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की  मदद से शव को कुएं से निकला.  मृतक के भाई दीपक मोदक ने बताया की मृतक आगे गोवा में कार्य करता था परंतु वहां दुर्घटना हो जाने के कारण तोपचांची में ही काम करने लगा.  मृतक मानसिक रूप समान्य स्थित में नहीं था. प्रतिदिन शराब का सेवन करता था.  पुलिस शव अपने‌ कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.