☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JAMSHEDPUR: रंजन गोप हत्याकांड मामला,  एक अन्य आरोपी हुआ फरार

JAMSHEDPUR: रंजन गोप हत्याकांड मामला,  एक अन्य आरोपी हुआ फरार

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):  सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने बीते 30 मई को हुए रंजन गोप हत्याकांड मामले से जुड़े एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि बीते 30 मई को इच्छापुर सहारा सिटी के पीछे स्थित तालाब से रंजन गोप नामक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया था. जिसके बाद बस्तीवासी आक्रोशित हो उठे थे, और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था.

रंजन गोप हत्याकांड मामला

हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद बस्ती वासियों ने सड़क जाम हटा लिया था. फिलहाल मृतक के पिता ने बस्ती के ही सोहन साहू, रोहन साहू, अर्जुन महतो, बबलू सरदार और कबीर मुखी पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया था. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बबलू सरदार और सोहन साहू को पहले दिन ही हिरासत में ले लिया था, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपसी रंजिश

शुक्रवार को हत्याकांड से जुड़ा एक और अपराध कर्मी अर्जुन महतो उर्फ लंगड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए बबलू सरदार और सोहन साहू के बयान से यह स्पष्ट हो गया था, कि सभी ने मिलकर रंजन गोप की हत्या की थी. उन्होंने बताया कि बबलू सरदार का रंजीत राय उर्फ उजर के साथ आपसी रंजिश चल रहा था, जिसमें रंजन गोप रंजीत राय का साथ दे रहा था. इसलिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनी और 28 मई की रात्रि उसे बहला-फुसलाकर चारों अपने साथ ले गए और साथ खाना-पीना किया, उसके बाद सभी ने योजना तरीके से रंजन गोप के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया. बता दें कि मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार हो गया, जिसे उन्होंने जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है.

रिर्पोट- रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:03 Jun 2022 06:21 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.