✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

233 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, एक बाइक चोर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे   

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:13:32 PM

सरायकेला(SARAIKELA): जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया है. पहला मामला ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़ा है. बता दें कि पुलिस ने गश्ती के क्रम में मुस्लिम बस्ती एच रोड में पुलिस को देखकर बहुत सारे युवक भागने लगे. एक युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 233 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला. जिसका वजन लगभग 21.48 ग्राम बताया गया है. साथ ही एक इको सुजुकी कार और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है.

युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्त में आए युवक का नाम रवि कुमार बताया जा रहा है जो पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुटूशाही का रहने वाला है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि ब्राउन शुगर के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आया युवक पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब 47 हजार रुपए के आसपास है. ब्राउन शुगर के कारोबार को जड़ से मिटाना जिला पुलिस की पहली प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें : 

जिनका किया सम्मान वही लगाने लगे सरकार के खिलाफ नारे, मुख्यमंत्री के भाषण खत्म होते ही हंगामा

हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक जब्त 

दूसरे मामले में पुलिस ने ऑटोक्लस्टर के समीप से वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को खदेड़ कर पकड़ा. जिसके पास से पुलिस ने एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक जब्त किया है. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम साहिल सिंह बताया जो गोलमुरी जमशेदपुर का रहनेवाला है. गाड़ी से संबंधित कागजात मांगने पर युवक दिखाने में असफल रहा, पूछताछ के बाद युवक ने बताया कि उसने वह बाइक एमजीएम अस्पताल से चुराई है. जिसके बाद पुलिस ने बाइक जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.