धनबाद(DHANBAD): तोपचांची थाना के जीटी रोड स्थित गराज के पीछे शुक्रवार सुबह कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. शव की शिनाख्त तोपचांची बाजार निवासी बबलू मोदक के पुत्र श्यामल मोदक (32 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक तोपचांची बाजार स्थित यादव सपना होटल में काम करता था. सुबह ग्रामीणों की नजर कुएं में तैरती लाश पर पड़ी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
ये भी पढ़ें:
दुकान का किराया बढ़ने को लेकर विरोध , बस स्टैंड के दुकानदारों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला. मृतक के भाई दीपक मोदक ने बताया कि मृतक आगे गोवा में काम करता था, मगर, वहां दुर्घटना हो जाने के कारण तोपचांची में ही काम करने लगा. मृतक मानसिक रूप से सामान्य स्थिति में नहीं था. वह रोज शराब का सेवन करता था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद
