बोकारो( BOKARO): बोकारो पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तेनुघाट पुलिस ने गोमिया प्रखंड के नैनाटांड़ और झिरकी के बीच अवैध कोयला कारोबारियों के द्वारा झाड़ियों में छिपाकर रखे गए. लगभग तीस टन अवैध कोयले को जब्त कर लिया है.
30 टन अवैध कोयला हुआ जब्त
तेनुघाट पुलिस को नैनाटांड़ के समीप कब्रिस्तान के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए. अवैध कोयले के बारे में जानकारी मिली थी. फिलहाल तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने दल- बल के साथ छापेमारी कर झाड़ियों में छिपाकर रखे गए. लगभग तीस टन अवैध कोयले को जब्त कर लिया है. वहीं पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध कोयले कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
रिर्पोट- संजय कुमार, बोकारो (गोमिया)