✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पीडीएस एसोसिएशन अपनी समस्या को लेकर पहुंचे विधायक आवास कार्यालय, सभी डीलर अनिश्चित काल के लिए बैठे धरने पर 

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:13:19 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पीडीएस एसोसिएशन अपनी समस्याओं को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय पहुंचकर विधायक को अपनी समस्या से अवगत करवाया। डीलरों की बात सुनने के बाद विधायक ने तत्काल विभागीय अधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया.

पीडीएस एसोसिएशन के कार्यालय पहुंचे विधायक सरयू राय 

डीलरों की मानें तो पीडीएस दुकानदारों को इन दिनों सरबर की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिससे ग्राहकों को आनाज वितरण में काफी वक्त लग रहा है. लेकिन साथ ही सही ढंग से विभाग की ओर से उठाव नहीं होने के कारण भी परेशानी हो रही है. बता दें कि पीडीएस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि समस्या का समाधान विभाग जल्द नही करता है, तो सभी डीलर अपनी मशीन के साथ उपायुक्त कार्यालय के सामने अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठ जाएंगे. विधायक सरयू राय ने कहा कि ग्राहकों को पांच बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है. जिससे दुकानदारों के साथ- साथ ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि अगर विभाग समस्या का समाधान जल्द नहीं करता है, तो ग्राहकों से सरकार से मुआबजा लेने के लिए आवेदन भरवाना शुरू करेंगे. विधायक ने कहा कि प्रावधान है कि राशन सही समय पर नही मिलेगा तो ग्राहक सरकार से मुआवाजा ले सकते हैं.

रिर्पोट- रंजीत ओझा, जमशेदपूर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.