✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के तपोवन मंदिर में सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:12:53 PM

रांची(RANCHI): कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कल ही कोरोना पॉजिटिव हुई हैं. इससे कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं. सभी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. राजधानी रांची के भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से तपोवन मंदिर में अपने नेता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई. पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे और लाल किशोर नाथ नामदेव के नेतृत्व में प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हवन और पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया और सोनिया गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाड्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गयी.

ये भी पढ़ें: 

और अब प्रियंका गांधी भी हुई कोरोना पॉजिटिव

तपोवन मंदिर में हुई पूजा-अर्चना

राजधानी रांची के प्रसिद्ध तपोवन मंदिर में पंडित उदय मिश्रा ने स्वास्थ्य लाभ निमित्त शांति पूजा मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-हवन कराया. इस मौके पर सोनिया गांधी के चित्र को सामने रख कर पूजा-अर्चना की गयी और प्रसाद चढ़ाया गया और हवन और आरती की गई. बाद में गरीबों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. पार्टी कार्यकर्त्ताओं की ओर से ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं का नेतृत्व और मार्गनिर्देशन करें.  

“जब सब आक्सीजन के लिए सब भटक रहे थे, तब केंद्र सरकार सो रही थी”

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि त्याग, तपस्या और बलिदार की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने राष्ट्र के लिए अपना सर्वत्र न्योछावर करने वाली जननेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना देशभर में हो रही है. उन्होंने कहा कि देश में कोरोना की जब दूसरी लहर चरम पर थी, उस वक्त लोग अस्पताल, एंबुलेंस और ऑक्सीजन के लिए भटक रहे थे, तब बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सो रही थी, लेकिन उस वक्त भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मार्गनिर्देशन में पार्टी की ओर से देशभर में राहत कार्य चलाये जा रहे थे. सोनिया गांधी खुद लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी नेताओं से बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रही थी. कांग्रेस कार्यकर्त्ता पूरे सेवा भाव से लोगों की मदद में जुटे थे.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.