धनबाद(DHANBAD) | कोयला चोरी और तस्करी के खिलाफ स्पेशल ड्राइव की घोषणा के बाद भी जोड़ापोखर की लक्ष्मी कॉलोनी और पा रबाद बस्ती में कोयला तस्करी जारी है. शुक्रवार को जोड़ापोखर थाना प्रभारी ने सीआईएसएफ जवानों के सहयोग से छापेमारी कर लगभग 10 टन कोयला जब्त किया है.
कोयला तस्कर रफु चक्कर
छापेमार की सूचना लीक होने के कारण कोयला तस्कर दर्जनो मोटरसाइकिल और अन्य वाहन लेकर भागने में सफल रहे. आउट सोर्सिंग से कोयला चोरी कर लक्ष्मी कॉलोनी और पा रबाद में इकठा किया जाता था और ट्रकों के माध्यम से बंगाल , बिहार भेजा जाता था. एसएसपी के आदेश पर जोड़ापोखर थाना प्रभारी दलबल के साथ सीआईएसएफ के जवानों के सहयोग से लक्ष्मी कॉलोनी पहुचे और अवैध रूप से रखे कोयले को जब्त किया. कोयला को पेलोडर से उठाया जा रहा है.
.jpeg)