✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चार दिन हो गए, अबतक बैंक लुटेरों का पता नहीं चल सका- SIT की टीम ढूंढ रही सुराग

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:06:43 PM

देवघर (DEOGHAR) -  बाबानगरी देवघर भी अपराधियों का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है. यहां से आए-दिन जुर्म और लूट-पाट की घटना सामने आते रहती है. कभी आम जनता से लूट-पाट तो, कभी बैंक के एटीम से पैसों की चोरी. बैंक से लूट दिनदहाड़े तक कर ली  जाती है. आज चौथा दिन है लेकिन बैंक से हुई लाखों की लूट का अबतक पता नहीं चल सका है जबकि SIT का भी गठन हो चुका है.मामला मंगलवार का है, मोहनपुर थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक से 5 की संख्या में नकाबपोश अपराधी पिस्तौल के बल पर 16 लाख 12 हजार से अधिक की राशि लूट कर फरार हो गए थे. लेकिन अब तक इसी बैंक डकैती मामले में पुलिस के हाथ खाली है. हालांकि कुछ लोगों को चिन्हित कर उनसे पुलिस ने पूछताछ तो की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है.

यह भी पढ़े :

जानिए कब और कैसे अपराधियों ने दिया था बैंक लूट की घटना को अंजाम

क्या था पूरा मामला

वारदात की तस्वीर cctv में कैद होने के बावजूद पुलिस अभी तक अपराधियों को नहीं पकड़ सकी है. वारदात के बाद एसपी ने SIT का गठन कर जल्द कांड का उद्भेदन करने का अधिकारियों को निर्देश दिया था. SIT की टीम ने ताबड़तोड़ छापामारी भी कर रहीं है. लेकिन अपराधियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो रही है. हर तरफ से मायूस पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने आमलोगों से अपराधियों की सूचना देने का आग्रह कर रहे हैं. एसपी के अनुसार सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखने की बात की जा रही है. गौरतलब है कि अपराधियों ने पूरे फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम दिया है. बैंक मे कैश जमा करने के तुरंत बाद घटना को अंजाम दिया गया था. लुटेरों ने बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों को भी नहीं बख्शा था. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.