रांची(RANCHI): रांची के जोन्हा फॉल में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई. घटना गुरुवार शाम की है. मृतक आदित्य उपाध्याय सरला-बिड़ला पब्लिक स्कूल महिलौंग में 12वीं का छात्र था. वह डोरंडा के अरविंदों नगर का निवासी था. वह अपने पांच दोस्तों के साथ फॉल में नहाने गया था. इसी दौरान आदित्य उपाध्याय का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. आदित्य उपाध्याय की मौत से सभी सदमे में हैं. जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया है.
