✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : गैंगस्टर सुजीत की प्रेमिका और दोस्त की अब खैर नहीं, NIA की टीम पहुंची उनके घर-ठिकाने

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:07:30 PM

पलामू(PALAMU): पलामू समेत झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके  कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा  की गर्लफ्रेंड प्रियंका कुमारी उर्फ खुशबू और खास गुर्गा आकाश राय उर्फ मोनू केंद्रीय एजेंसी  NIA के टारगेट में थे . प्रियंका और मोनू के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. इसकी  जांच के लिए गुरुवार को नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम पलामू पहुंची. एनआईए की टीम ने दोनों के आपराधिक मामलों की जांच शुरू कर दी है. दोनों मेदिनीनगर के रहने वाले हैं, इसलिए टीम यहां आकर उनके खिलाफ दर्ज शिकायतों को खंगालने में जुटी है.

गैंगस्टर के करीबियों पर एनआईए ने कसा शिकंजा 

बता दें कि प्रियंका कुमारी उर्फ खुशबू उर्फ सृष्टि का घर बैरिया में है, जबकि आकाश राय मोनू का घर बाईपास रोड में है.प्रियंका और आकाश राय  कुछ वर्ष पूर्व जेल भेजे गए थे. गुरुवार की दोपहर एनआईए की टीम जांच के लिए मेदिनीनगर पहुंची. टीम के द्वारा कई स्तरों पर छानबीन की गई. मामले को खंगाला गया. कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के करीबियों पर एनआईए ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. उन सभी करीबियों पर एनआईए कार्रवाई करने की तैयारी में है जो सुजीत सिन्हा के लिए कार्य करते हैं. 

सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े सभी खास लोगों पर छानबीन तेज

लातेहार जिले के कोलियरी में फायरिंग और आगजनी के मामले को एनआईए ने जांच के लिए लिया है.  यह मामला वर्ष 2020 का है. उसके बाद से एनआईए सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े सभी खास लोगों पर छानबीन तेज की है. सुजीत सिन्हा की गर्लफ्रेंड की बात करें तो सुजीत सिन्हा के जेल जाने के बाद से उसके काले सम्राज्य को प्रियंका कुमारी ने संभाल रखा था. हालांकि प्रियंका कुमारी को भी वर्ष 2021 में रांची पुलिस ने जेल भेजा था. जेल जाने से पूर्व प्रियंका एक बड़े कारोबारी और राजनीतिक से जुड़े व्यक्ति से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने के कारण पुलिस की रडार पर आ गई थी. प्रियंका देखने से तो बिल्कुल साधारण लड़की लगती है लेकिन उसकी असली पहचान गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की गर्लफ्रेंड के रूप में है.

प्रियंका लॉज में रहकर गैंग का करती है संचालन

प्रियंका सुजीत सिन्हा गिरोह की सेकेंड इन कमांड भी है. प्रियंका ने पुलिस को दी जानकारी उपलब्ध कराई है उसके मुताबिक वह बीसीए की पढ़ाई कर चुकी है और वह मूल रूप से मेदिनीनगर के बैरिया की रहने वाली है. लेकिन रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में भी वह पिछले दिनों रह रही थी और वहीं से गैंग का संचालन करती थी.

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पर कई मामले दर्ज

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के खिलाफ आर्म्स एक्ट, रंगदारी और हत्या सहित 51 से अधिक मामले दर्ज हैं. सुजीत के गिरोह में कई अपराधी शामिल हैं. सुजीत गिरोह के कुछ अपराधी वर्तमान में फरार हैं तो कुछ सक्रिय हैं. इसके अलावा कुछ अपराधी जमानत पर भी हैं. जिसके जरिए सुजीत सिन्हा जेल के अंदर से ही गिरोह चलाता है.  हजारीबाग कोर्ट में मारे गए गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव के खास गुर्गों में सुजीत सिन्हा की गिनती होती थी. पलामू, रांची समेत अन्य जिलों में उसके खिलाफ दर्जनों अपराध दर्ज हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.