☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विश्वास रैली को लेकर तैयारी जोरों पर, भाजपा नेताओं ने मोरहाबादी मैदान का लिया जायजा

विश्वास रैली को लेकर तैयारी जोरों पर, भाजपा नेताओं ने मोरहाबादी मैदान का लिया जायजा

रांची (RANCHI) - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मोरहाबादी मैदान में तैयारी का जायजा लिया. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने किया.बैठक को संबोधित करते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि 5 जून को होने वाले "धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली" की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता तन-मन के साथ जुट जाएं. उन्होंने कहा कि इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे.

कार्यकर्ता उनकी भव्य स्वागत की तैयारी में जुट जाये

उन्होंने कहा कि इस जनजातीय रैली भव्य आदिवासी संस्कृति की छटा बिखरेगी.आदिवासी नृत्य,संगीत, वाद्य यंत्र, परिधान के साथ 50 हज़ार से अधिक आदिवासी शामिल होंगे.इसकी तैयारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर बैठक कर पारंपरिक अरवा चावल देकर रैली में आने के लिए आमंत्रण कर रहे है.

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली एक ऐतिहासिक रैली साबित होगी ,इसकव लेकर कर्तकर्ता पूरे मनोयोग के साथ रात-दिन लग जाएं.


बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गांगोत्री कुजूर,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,  सुश्री काजल प्रधान,दीपक बंका,हेमन्त दास,संजीव विजयवर्गीय, सूरज चौरसिया, मनोज सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाईक, प्रदीप सिन्हा, अमित सिंह, मृत्युंजय शर्मा, केके गुप्ता,पवन साहू, आरती कुजूर, किसलय तिवारी  उपस्थित थे.

Published at:02 Jun 2022 07:43 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.