✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लापरवाही : बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा बिजली का खंभा, सूचना के बाद बिजली विभाग नहीं हुआ सक्रिय

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:08:14 PM

चाईबासा(CHAIBASA): विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण जिले के बडा़जामदा में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. क्योंकि इलाके के प्लौट साई (बाईसाई) बस्ती निवासी बिरुवा नायक के घर के पीछे से गुजरी 11 केवी विद्युत लाईन का खंभा क्षतिग्रस्त होकर झुक चुका है. इसके कारण कभी भी बडी दुर्घटना हो सकती है.

विद्युत विभाग को ग्रामीणों ने लिखा पत्र

बडी़ दुर्घटना की आशंका को देखते हुए बस्ती के लोगों ने सहायक विद्युत अभियंता, नोवामुण्डी को संयुक्त रुप से पत्र लिखा है और इस क्षतिग्रस्त विद्युत खंभे को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर यह खंभा गिर जाता है तो बहुत से घरों के साथ उनमें रहने वाले लोगों को जान और माल का नुकसान हो सकता है. इस बस्ती में दर्जनों परिवार रहते हैं और बस्ती के बीच से हीं यह लाईन गुजरी है. अगर विद्युत विभाग इसे जल्द ठीक नहीं करती है और 11 केवी का यह विद्युत खंभा गिरने से किसी को जान-माल का नुकसान पहुंचता है तो उसके लिये जिम्मेदार विद्युत विभाग होगा. इसकी सूचना नवनिर्वाचित जिप सदस्य देवकी कुमारी को मिलते ही बड़ाजामदा प्लॉटसाई पहुंची और उन्होंने झुके हुए बिजली खंभे का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने विद्युत विभाग को नया खंभा लगाने का निर्देश दिया.

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, गुवा(चाईबासा)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.