☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आरपीएफ कोडरमा को मिली सफलता, 70 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

आरपीएफ कोडरमा को मिली सफलता, 70 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

झुमरी तिलैया (JHUMRI TILAIYA) –

बिहार में शराब पर पूरी तरह पाबंदी है.  लेकिन जिनकी लत लग गई, वो जुगाड़ तकनीक से इसकी व्यवस्था कर ही लेते है. जाहिर है इसके लिए जमकर पड़ोसी राज्यों से तस्करी हो रही है. बिहार की सीमा से लगे झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन में शराब तस्करी के मामले आए दिन देखने को मिलते हैं. शराब तस्कर चोरी-छिपे इन शराब की बोतलों को ऊंचे दामों में बिहार ले जाकर बेचते है. इससे इनकी अच्छी कमाई हो जाती है. ये तो सभी को पता है कि बिहार की शराबबंदी केवल नाम मात्र की ही रह गई है.

 

इंजन के बाद दूसरे कोच में दबिश

इसी क्रम में गुरुवार को स्टेशन पर जब जनशताब्दी एक्सप्रेस पहुंची तो पुलिस अमला हरकत में आ गया. सूचना पहले से ही मिल चुकी थी, महज जब्ती के बाद इसकी पुष्टि करनी थी. जांच-पड़ताल शुरू हुई. इस क्रम में आईपीएफ, सीआईबी धनबाद के शाहिद खान और आईपीएफ कोडरमा जवाहरलाल इंजन के बाद दूसरे कोच में दबिश दी। शंका सच साबित हुई. एक व्यक्ति को पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया.

यह भी पढ़ें :

झारखंड में यहां होती है स्प्रिट की कालाबाजारी, जानिए क्यों और कहां

तीन पिट्ठू बैग बरामद

व्यक्ति ने अपना नाम पंकज कुमार (pankaj kumar) उम्र 24, बताया. वह पोस्ट नगरनौसा थाना दनियावां जिला पटना का रहने वाला है. व्यक्ति के पास से पुलिस ने तीन पिट्ठू बैग बरामद हुए. जिसे खोलने पर 58 ब्लेंडर प्राइड और 12 बोतल शराब (alcohol) बरामद किए गए. बरामद सभी शराब का कुल मूल्य 39,040 रुपए है. बता दें कि व्यक्ति पर मामले दर्ज करते हुए आरपीएफ उसे गिरफ्तार कर कोडरमा ले गए. वहीं जब्त शराब की बोतलों को उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया.

रिपोर्ट : अमित कुमार, झुमरी तिलैया

 

  

 

Published at:02 Jun 2022 05:34 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.